Site icon Khabribox

हल्द्वानी: हुकम सिंह कुंवर बने राज्य निर्माण आंदोलनकारी सम्मान परिषद के अध्यक्ष, हल्द्वानी में हुआ भव्य स्वागत, मुख्यमंत्री धामी का जताया आभार


हल्द्वानी: राज्य आंदोलनकारी, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष और देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के संस्थापक अध्यक्ष हुकम सिंह कुंवर को ‘राज्य निर्माण आंदोलनकारी सम्मान परिषद’ का अध्यक्ष ( दर्जा राज्य मंत्री) बनाए जाने पर क्षेत्र में हर्ष की लहर है।

जताया हर्ष

इस उपलक्ष्य में देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश कार्यालय में उनका एक भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया, जहाँ भारी संख्या में समर्थकों और व्यापारियों ने उन्हें बधाई दी। सम्मान से गदगद हुकम सिंह कुंवर ने इस जिम्मेदारी के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान व्यक्तिगत न होकर, निश्चित रूप से उन सभी राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान है जिन्होंने उत्तराखंड राज्य निर्माण में अपनी अहम भूमिका निभाई। सरकार का यह फैसला आंदोलनकारियों की भावनाओं का आदर है।

​40 वर्षों के कड़े संघर्ष की जीत

​समारोह में मौजूद वक्ताओं ने हुकम सिंह कुंवर के राजनैतिक और सामाजिक जीवन को याद करते हुए कहा कि पिछले 40 वर्षों से उन्होंने जनहित और राज्य के मुद्दों के लिए जो संघर्ष किया है, यह उसी का प्रतिफल है। भले ही यह सम्मान मिलने में थोड़ी देर हुई हो, लेकिन यह उनके अटूट संघर्ष की बड़ी जीत है।
​गौरतलब है कि हुकम सिंह कुंवर का राजनैतिक इतिहास काफी समृद्ध रहा है। 1985: एम०बी०पी०जी० कॉलेज, हल्द्वानी के छात्र संघ अध्यक्ष चुने गए। वहीं 1989: हल्द्वानी विधानसभा सीट से सूबे के दिग्गज नेता स्वर्गीय एन०डी० तिवारी को चुनौती देकर सुर्खियों में आए थे।

रहें मौजूद

इस अवसर पर डॉ० अनिल डब्बू अनिल खण्डेलवाल, जगमोहन सिह चिलवाल, राज कुमार केसरवानी, अजय कृष्ण गोयल, पृथ्वीपाल सिह रावत, डॉ० केदार पलड़िया, पंकज सुयाल, बृजमोहन सिजवाली, रमेश जोशी, हर्ष जलाल, हरीश पाल, उमेश बेलवाल, रजत पन्त, नारायण सिंह राणा (अभय), मदन मोहन लोहनी, प्रकाश काण्डपाल, दिनेश चन्द्र जोशी, शंकर दत्त जोशी, मनीष तिवारी, सुरेश चन्द्र तिवारी, भुवन चन्द्र त्रिपाठी (एडवोकेट) रचित सम्मल, विक्की योगी, विनोद घिल्डियाल, एडवोके राम सिंह बसेड़ा, घनश्याम बिष्ट, किरन बोरा, डॉ० रूप सिंह कुंवर, जगदीश बेलवाल, श्याम सिंह नेगी, आफताब आलम, योगेश काण्डपाल, ललित पालिवाल, अभय पालीवाल, बालम बर्गली, बालम सिह देवका, आफताब हुसैन, एच० एस० रावत, प्रीतम सिह जीना, अशोक मोंगिया, तारा दत्त पाण्डे, विपिन काण्डपाल, दीवान सिंह बिष्ट, नरेन्द्र सिह रावत, जितेन्द्र बोरा (एडवोकेट), गौरव कनार्टक (एडवोकेट) चन्द्रशेखर पाण्डे (एडवोकेट), उमेश जोशी (एडवोकेट), नरेश काण्डपाल (एडवोकेट), दीपक रौतेला, योगेश शर्मा ,अमित बुढलाकोटी, देवेन्द्र सिह नेगी, खिमेन्द्र सिह बिष्ट, रवि गुप्ता, भाष्कर सुयाल आदि मौजूद रहे।

Exit mobile version