हल्द्वानी: सातवीं बार देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष चुने गए हुकम सिंह कुंवर, जताया आभार

हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। हल्द्वानी में देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल प्रांतीय अधिवेशन में हुकम सिंह कुंवर को सातवीं बार संगठन की बागडोर सौंपी गयी है।

देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल का प्रांतीय अधिवेशन 

जिस पर आज हल्द्वानी में एक निजी बैंकेट हाल में देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल का प्रांतीय अधिवेशन  आयोजित हुआ। अधिवेशन में संगठन के पिछले पांच सालों के कामों पर चर्चा वार्ता की गई। इसके बाद अधिवेशन में संगठन के संस्थापक अध्यक्ष हुकम सिंह कुंवर ने अपना पांच साल का कार्य काल पूरा होने पर अपना इस्तीफा दिया। कुंवर ने कहा कि आज मेरा कार्यकाल पूरा हो गया है। अब नए अध्यक्ष का चुनाव कराया जाए। मंच से अध्यक्ष के पद की इच्छा रखने वालों को आगे आने की अपील की गई।

सातवीं बार अध्यक्ष चुने गए हुकम सिंह कुंवर

जिस पर  प्रदेश महामंत्री राजकुमार केसरवानी ने पुनः हुकम सिंह कुंवर का नाम प्रदेश अध्यक्ष के लिए रखा। जिसका अनुमोदन प्रदेश उपाध्यक्ष गोपाल भट्ट ने किया।काफी चर्चा वार्ता के बाद हुकम सिंह कुंवर द्वारा संगठन के लिए किए गए योगदान‌ व व्यापारी हितों के लिए कामों सराहना की गई। वहीं ध्वनमति से पास कर हुकम सिंह कुंवर को सातवीं बार अध्यक्ष चुन लिया गया। पुनः प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने पर कुंवर ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए आगे भी सभी से सहयोग की अपील की।

रहें शामिल

अधिवेशन में संगठन के प्रदेश अनुशासन अध्यक्ष डॉक्टर बालम सिंह बिष्ट,प्रदेश उपाध्यक्ष गोपाल भट्ट, प्रदेश महामंत्री राजकुमार केसरवानी,प्रदेश मंत्री रमेश जोशी,प्रदेश सचिव पुराण सिंह पूना,मनोज खुलवे,खड़क सिंह बगड़वाल,हिमांशु मेर,राजेंद्र सिंह बिष्ट, हल्द्वानी अध्यक्ष अजय कृष्ण गोयल,चोरगलिया  अध्यक्ष दीपक थूवाल, हल्दूचौड़ अध्यक्ष खीम सिंह बिष्ट, पंकज कुमार,हर्ष जलाल,पंकज सुयाल, घनश्याम सिंह बिष्ट,भास्कर सुयाल,उत्तम पंवार,मनीष नौरकी,शंभू दत्त कविदयाल,शंकर सिंह रावत,दीपक खुलवे,श्याम सिंह नेगी,संदीप पाठक,राजेश अधिकारी,हरमोहन बिष्ट, जेड वारसी,आफताब हुसैन,अमित बुधलाकोटी,सूरज सामंत, कृष्ण कुमार आगरी,राकेश अग्रवाल,बृजमोहन सिजवाली,बलवंत रावत,सुरेश तिवारी, पी पी सिंह,गुरुदयाल सिंह, माधो सिंह देवपा,राहुल नेगी,दीपक जोशी,मनोज बिनवाल,विनय चौहान,अविनाश गुप्ता,जगत सिंह बोरा,सुरेश अग्रवाल,जीवन पाण्डेय,वीरेंद्र सिंह रौतेला,भुवन दानी,उमेश बेलवाल,प्रकाश सिंह देवपा,मयंक जोशी, पी एस जीना,दान सिंह बिष्ट,आदि लोग शामिल रहें। इसके अलावा देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा के जिला अध्यक्ष मनोज सिंह पवार,नगर अध्यक्ष संजय साह ‘रिक्खू’, जिला कार्यकारी अध्यक्ष प्रमोद पवार ‘भीमा’, जिला महिला उपाध्यक्ष वंदना वर्मा, महिला नगर उपाध्यक्ष मनु गुप्ता, नगर महासचिव दीप चंद्र जोशी, जिला महामंत्री हिमांशु कांडपाल, जिला उपाध्यक्ष गोपाल दत्त मासीवाल, कमल साह, प्रकाश पपनोई, अमित पांडे,सूरज रावत, अशोक सिंह बिष्ट,मदन रावत, हिमांशु बिष्ट, नगर उपाध्यक्ष दीपक जोशी, आनंद सिंह भोज, जिला संगठन मंत्री नीरज थापा, जिला संयुक्त महामंत्री कमल बिष्ट, जिला कोषाध्यक्ष गणेश जोशी, नगर कोषाध्यक्ष रोहित साह, नगर उप सचिव जयप्रकाश पांडे, अमन टकवाल, जिला मंत्री दिनेश कांडपाल, दर्शन सिंह पिलखवाल, दीपक बिष्ट, दीपक नायक, ताकुला व्यापार मंडल अध्यक्ष कुंदन सिंह नगरकोटी महामंत्री हेमंत सुयाल, उपाध्यक्ष मुकेश वर्मा, कोषाध्यक्ष भरत पंत, बसोली व्यापार मंडल अध्यक्ष मोहन सिंह डंगवाल, महामंत्री चंदन सिंह बिष्ट, देघाट व्यापार मंडल अध्यक्ष अशोक तिवारी, स्याल्दे व्यापार मंडल अध्यक्ष दर्शन जोशी, मासी व्यापार मंडल अध्यक्ष गिरीश आर्या, कसारदेवी व्यापार मंडल अध्यक्ष मोहन सिंह रायल, लमगड़ा व्यापार मंडल अध्यक्ष शुभम् कपकोटी, महामंत्री संजय सिंह बिष्ट ‘सोनू’, रानीखेत व्यापार मंडल प्रभारी बलवंत सिंह रावत, रानीखेत नगर व्यापार मंडल सदस्यता प्रमुख संदीप पाठक, जिला प्रचार मंत्री दीक्षित जोशी आदि व्यापारी शामिल रहे।