Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: हर्षोल्लास से मनाया गया भगवान रामकृष्ण परमहंस का 189वां जन्मोत्सव, भोग आरती के बाद आयोजित हुआ भंडारा

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में दिनांक 12 मार्च 2024 को रामकृष्ण कुटीर अल्मोड़ा परिसर में भगवान रामकृष्ण परमहंस का 189वां जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

भंडारे का आयोजन

रामकृष्ण मिशन की प्रेरणा और आदर्श पुंज रामकृष्ण देव के जन्मोत्सव पर प्रातः बेला में साधुजनों ने मंगल आरती तथा वैदिक मंत्रोच्चारण किया। तदुप्रांत विशेष पूजा अर्चना और हवन आयोजित किया गया। वहीं भोग आरती के बाद स्थानीय और देश के अलग अलग हिस्सों से आए भक्तजनों ने पुष्पांजलि दी।अपराह्न में भंडारा आयोजित किया गया। वहीं संध्या के वक्त भजन संध्या और भोगा आरती आयोजित की गई।

स्वयंसेवियों द्वारा स्थानीय ऊनी उत्पादों का लगाया गया स्टॉल

इस दौरान आश्रम परिसर में आध्यात्मिक पुस्तकों  तथा सारदा मठ के स्वयंसेवियों द्वारा स्थानीय ऊनी उत्पादों का स्टॉल लगाया गया। रामकृष्ण कुटीर के अध्यक्ष स्वामी ध्रुवेशनानद जी महाराज ने अपने संबोधन में रामकृष्ण परमहंस देव के जीवन और शिक्षा को दुर्लभ बताते हुए कहा कि उनके सर्वधर्म समभाव, प्रेम और आध्यात्मिक संदेशों के लिए स्वामी विवेकानंद ने रामकृष्ण मिशन के माध्यम से मानवीय सेवा और त्याग की जो परंपरा स्थापित की उसे रामकृष्ण मिशन की सैकड़ों शाखाएं समाज में प्रसारित करने के लिए क्रत्संकल्प हैं।अल्मोड़ा और स्वामी विवेकानंद का हिमालय और अल्मोड़ा प्रेम इतिहास के स्वर्णिम पन्नो में अंकित है। 4 बार के अपने कुमाऊं प्रवास को उन्होंने अपने जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया। आज स्वामी के मानव सेवा के माध्यम से आध्यात्मिक पथ को अपनाने की नितांत आवश्यकता को उन्होंने व्यक्त किया।

Exit mobile version