April 20, 2024

Khabribox

Aawaj Aap Ki

हल्द्वानी: कम दहेज लाने और बेटी पैदा करने पर पति ने की दूसरी शादी, ससुर की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

उत्तराखंड के हल्द्वानी से एक मामला सामने आया है। हमारे देश में आज भी दहेज के लिए बहुओं को प्रताड़ित किए जाने की घटनाएं सामने आती है। आज भी हमारे देश में ये कुप्रथा प्रचलित है। ऐसा ही एक मामला हल्द्वानी में घटित हुआ है। जहां एक आदमी ने कम दहेज लाने पर पत्नी को प्रताडि़त करने वाले और बेटा न देने पर दूसरी शादी कर ली।

ससुर की तहरीर पर पुलिस ने पति पर मुकदमा दर्ज किया-

ससुर की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित दामाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मुखानी थाना प्रभारी सुशील कुमार ने बताया कि महेश चंद्र नैनवाल के खिलाफ धारा 323, 498 ए, 504 आईपीसी में मुकदमा दर्ज किया गया है। वही पुलिस मामले की जांच कर रही है।

2008 में हुई थी शादी-

हल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र के बिठौरिया नंबर एक निवासी महिला की शादी 2008 में ग्राम मुंडेली, भिकियासैंण, अल्मोड़ा निवासी महेश चंद्र नैनवाल से हुई थी। जिसके बाद से ही महिला का पति उसे दहेज कम लाने के ताने देता था और मारपीट करता था। 2009 में महिला ने एक बेटी को जन्म दिया। जिससे पति और परिवार वाले नाखुश थे। जिसके बाद 2011 में पति ने पत्नी को हल्द्वानी में अकेला छोड़ दिया और दिल्ली चला गया। जिसके बाद से महिला मायके में ही है। पुलिस के मुताबिक तब से महिला मायके में है। वही 2018 में दोनों परिवारों ने मिलकर आपसी सलाह से दोनों को साथ रहने के लिए मनाया, लेकिन पति नहीं माना। वही ससुर ने दी तहरीर में कहा है कि दामाद ने अब दूसरी शादी कर ली है।