Site icon Khabribox

हल्द्वानी: चचेरे भाई की सगाई में गया था पति, घर में पत्नी ने कर ली आत्महत्या


हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां एक महिला ने घर में आत्महत्या कर ली।

स्वास्थ्य खराब होने पर घर पर अकेली थी पत्नी-

जानकारी के अनुसार काठगोदाम निवासी राजेंद्र कुमार कनौजिया ड्राई क्लीन की दुकान चलाते हैं। वह सोमवार की देर शाम अपने चचेरे भाई की सगाई में बच्चों के साथ गये थे। उनकी पत्नी रचना देवी (30) घर में अकेली थी। स्वास्थ्य खराब होने पर वह समारोह में नहीं गई थी। रात सवा 10 बजे वह घर लौटे तो दरवाजा अंदर से बंद था। आवाज देने पर दरवाजा नहीं खुला। जिस पर राजेन्द्र ने खिड़की से झांककर देखा तो पत्नी का शव पंखे से लटका हुआ था। जिस पर लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Exit mobile version