Site icon Khabribox

हल्द्वानी: जरूरी खबर: हल्द्वानी से अयोध्या तक सीधी बस सेवा शुरू, इतना होगा किराया

हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। देशवासियों के लिए 22 जनवरी का दिन बेहद खास है।

बस सेवा को हरी झंडी

इस दिन अयोध्या में राम लला अपने नए मंदिर में विराजने जा रहे हैं। वही उत्तराखंड परिवहन निगम ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। काठगोदाम डिपो ने हल्द्वानी से अयोध्या तक सीधी बस सेवा शुरू कर दी है। काठगोदाम डिपो ने हल्द्वानी-अयोध्या बस सेवा को हरी झंडी दे दी है।

745 रुपये किराया तय

मिली जानकारी के अनुसार‌ बस रात 8.30 बजे हल्द्वानी से रवाना होगी और बरेली, लखनऊ, फैजाबाद होते हुए अयोध्या पहुंचेगी। वहीं अयोध्या से शाम 3:30 बजे हल्द्वानी के लिए रवाना होगी।  इसके लिए 745 रुपये किराया तय किया गया है।

Exit mobile version