Site icon Khabribox

हल्द्वानी: घर में हुई चोरी की घटना का खुलासा, लाखों रूपए और सोने के जेवरात के साथ चोर गिरफ्तार

हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। हल्द्वानी में पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा किया है। बीते‌ दिनांक 21.12.2024 को वादी दीपेन्द्र चंद पांडे पुत्र केशव दत्त पांडे निवासी गली नंबर 3 शिव विहार लोहरिया साल मल्ला ने थाना मुखानी में तहरीर दी।

पुलिस में दी थी तहरीर
जिसमें बताया कि दिनांक 13/11/24 से 15/11/24 के बीच किसी अज्ञात चोर द्वारा उनके घर से सोने के जेवर तथा पैसे चोरी किए गए। उक्त सूचना पर थाना हाजा पर मुकदमा Fir no. 221/24 धारा 305(a) BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।

पुलिस ने किया गिरफ्तार

जिसके बाद इस मामले में एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा पुलिस टीम गठित कर मामले के शीघ्र अनावरण कर अभियुक्त की गिरफ्तारी‌ के निर्देश दिए गए थे। थानाध्यक्ष मुखानी विजय मेहता के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा घटना के आसपास के सीसीटीवी कैमरे के अवलोकन करने पर दिनांक 05/01/25 को एक युवक राजकुमार राठौर पुत्र राम अवतार निवासी कुसुमखेड़ा आर के टेन्ट रोड राज विहार कॉलोनी फेस 2 मुखानी जनपद नैनीताल उम्र 22 वर्ष को‌ 52 डाट से बसानी को जाने वाले रास्ते पर मय चोरी किये गए आभूषणों के साथ गिरफ्तार किया गया। 

सामान बरामद

अभियोग में धारा  331(4)/317(2) BNS की बढ़ोतरी की गई अभियुक्त से पूछताछ करने पर बताएं कि वह चोरी का सामान बेचने की फिराक में घूम रहा था अभियुक्त पूर्व में भी चोरी के मुकदमों में जेल जा चुका है।
जिसका अपराधिक इतिहास है।
1-Fir no -296/21 u/s 380/411 ipc
2-Fir no -172/23 u/s 380/457/411 ipc
माल बरामदगी
1- 01 जोड़ी पीली धातु के कंगन
2- 01 पीली धातु का मंगलसूत्र
3- 01 पीली धातु की अंगूठी

पुलिस टीम रहीं शामिल

1- उप निरीक्षक राजेंद्र सिंह
2- कांस्टेबल गणेश गिरी
3- कांस्टेबल बलवंत सिंह
4- कांस्टेबल रोहित

Exit mobile version