Site icon Khabribox

हल्द्वानी: हल्द्वानी शहर में बाईक चोरी की घटनाएं, एसएसपी ने किया खुलासा, 03 चोर गिरफ्तार

हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। थाना हल्द्वानी क्षेत्रातर्गत लगातार हुई बाईक चोरियों की घटनाओं में एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने संज्ञान लेते हुए प्रकाश चन्द्र, पुलिस अधीक्षक नगर हल्द्वानी व नितिन लोहनी, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी को टीम गठित कर चोरी की घटनाओं का अनावरण करने के निर्देश दिए गए।

पुलिस की कार्यवाही

इसी क्रम में पुलिस टीम का गठन किया गया। उक्त गठित टीम द्वारा चोरी की घटनाओं के आसपास के सैकड़ों सीसीटीवी खंगाले गए तथा मुखबिर मामूर कर हल्द्वानी शहर में चोरी की घटनाओं में संलिप्त 03 अभियुक्तों को मुक्त विश्वविद्यालय के पास जीतपुर नेगी वाले जंगल के अन्दर से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों से चुराई गई मोटरसाइकिलों को भी बरामद किया गया है। उक्त तीनों बाईक चोरियों के संबध में कोतवाली हल्द्वानी पर दिनांक 18.07.2025 को वादी अफजाल अली की तहरीर पर एफआईआर नं० -241/2025 धारा 303(2) बीएनएस, दिनांक 19.07.2025 को निकेत शाह की तहरीर पर एफआईआर न०- 243/25 धारा 303(2) बीएनएस व दिनांक 19.07.2025 को वादी आसिफ की तहरीर पर एफआईआर नं0 244/25 धारा 303(2), बीएनएस पंजीकृत किये गये है। गिरफ्तार अभियुक्तगणों को मा०न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

पूछताछ में बताई यह बात

जिस पर अभियुक्त आशीष राम उर्फ कांचा पुत्र पप्पू राम निवासी राजेन्द्र नगर वार्ड न0 13 राजपुरा थाना हल्द्वानी जिला नैनीताल उम्र 21 वर्ष व अभियुक्त हिमांशु सम्मल पुत्र राजेन्द्र सिंह सम्मल निवासी लछमपुर, कुंवरपुर थाना चोरगलिया जिला नैनीताल उम्र 20 वर्ष द्वारा पूछने पर बताया कि दोनों मिलकर चोरी करते हैं। तीसरे अभियुक्त का नाम मी० हसन पुत्र रहीम बख्श निवासी वार्ड न0 15 कुरैशी मोहल्ला थाना किच्छा जिला उधम सिंह नगर उम्र 30 वर्ष है। एसएसपी नैनीताल द्वारा पुलिस टीम को 2,500 रु से पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है।

गिरफ्तारी टीम रहीं शामिल

उ०नि० अनिल कुमार चौकी प्रभारी भोटिया पडाव
उ0नि0 सिमरन चौकी राजपुरा
अ० उ०नि० मनमोहन सिंह रौतेला – चौकी मेडिकल
कानि० 65 ना०पु० सन्तोष विष्ट
कानि0 784 ना०पु० अनिल गिरी
कानि० 416 ना०पु० दिनेश नगरकोटी

Exit mobile version