Site icon Khabribox

हल्द्वानी: मिठास पर महंगाई की मार: बिगड़ा रसोई का बजट, आपूर्ति बाधित होने से आवश्यक खाद्य सामग्रियों की कीमतों में उछाल, चीनी ₹65 पार, आटा-मसाले भी हुए महंगे

हल्द्वानी (नैनीताल): क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश का सीधा असर अब आम लोगों की रसोई पर पड़ने लगा है। जिससे गृहणियों का रसोई का बजट गड़बड़ा गया है। बारिश के कारण कई प्रमुख मार्गों पर परिवहन प्रभावित होने से आवश्यक खाद्य सामग्रियों की आवक थम गई है।

चीनी के बढ़े दाम

धुलाई और भाड़ा खर्च बढ़ने के कारण चीनी, आटा और मसालों की कीमतों में भारी उछाल दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार स्थानीय व्यापारियों के अनुसार, मानसून के दौरान माल की नियमित आपूर्ति बाधित हो जाती है। सड़कों पर जलभराव और भूस्खलन जैसी समस्याओं के कारण गाड़ियां समय पर नहीं पहुंच पा रही हैं, जिससे माल ढुलाई का खर्च बढ़ गया है। इसका सीधा बोझ खुदरा ग्राहकों पर पड़ रहा है। इसका असर चीनी के दामों पर भी दिख रहा है। चीनी के दामों में भी उछाल आया है। साथ ही अन्य खाद्य सामग्रियों में भी बढ़ोतरी देखी जा रही है।

खाद्य सामग्रियों के दामों में उछाल


•  ​चीनी: ₹45 से बढ़कर ₹65 प्रति किलो
•  ​हल्दी: ₹280 से बढ़कर ₹320 प्रति किलो
•  ​लाल मिर्च पाउडर: ₹300 से बढ़कर ₹400 प्रति किलो
•  ​धनिया: ₹150 से बढ़कर ₹220 प्रति किलो
•  ​आटा (10 किलो पैकेट): ₹300 से बढ़कर ₹350

Exit mobile version