Site icon Khabribox

हल्द्वानी: पत्रकार लोकतंत्र की आवाज, इन पर हमला अक्षम्य- SSP नैनीताल की दो टूक, मारपीट करने वालों पर मुकदमा पंजीकृत, कड़ी कार्यवाही शुरू, 02 हिरासत में

हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। हल्द्वानी में दिनांक 11.11.2025 को JJN न्यूज रिपोर्टर दीपक अधिकारी के साथ ऊंचापुल क्षेत्र में रिपोर्टिंग के दौरान कुछ अराजक तत्वों द्वारा मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया, जिसमें पत्रकार दीपक अधिकारी को चोटें आईं। वर्तमान में उनका उपचार कृष्णा हॉस्पिटल हल्द्वानी में चल रहा है।

दिए यह निर्देश

इस घटना के संबंध में दीपक चंद्र अधिकारी द्वारा थाना मुखानी में दी गई तहरीर पर अजीत चौहान व अनिल चौहान नामक दो व्यक्तियों पर मारपीट व जान से मारने की नीयत से हमला करने के संबंध में अभियोग पंजीकृत किया गया है। पूर्व में भी दिनांक 07 नवम्बर 2025 को अन्य पत्रकार के साथ गाली-गलौज व मारपीट की घटना किए जाने की बात सामने आई है। जिस पर एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजुनाथ टी.सी.  ने घटना को अत्यंत निंदनीय और अक्षम्य बताते हुए तत्काल सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

दो अभियुक्त गिरफ्तार

जिसके बाद पुलिस टीम गठित कर दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। इस मामले की जांच प्रगति पर है, तथा जो भी तथ्य जांच में उजागर होंगे उनके आधार पर कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

Exit mobile version