Site icon Khabribox

हल्द्वानी: न्याय प्रक्रिया को मिलेगी रफ्तार: डिजिटल होंगी FIR और चार्जशीट, कोर्ट मोहर्रिरों को मिला ICJS का प्रशिक्षण

हल्द्वानी: न्यायिक कार्यों में पारदर्शिता और गति लाने के उद्देश्य से अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी)/सीओ हल्द्वानी अमित कुमार ने हल्द्वानी स्थित न्यायालयों के सभी कोर्ट मोहर्रिर और पैरोकारों के लिए एक दिवसीय व्यावहारिक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया।

दिया प्रशिक्षण

इस कार्यालय में आयोजित प्रशिक्षण सत्र में पुलिसकर्मियों को कोर्ट के आईसीटी (ICT) पोर्टल पर इंटर-ऑपरेबल क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम (ICJS) सॉफ्टवेयर के संचालन की बारीकियां सिखाई गईं। इस दौरान थानों से भेजी जाने वाली एफआईआर (FIR) और चार्जशीट को डिजिटल माध्यम से न्यायालय के सॉफ्टवेयर में सुगमता से समाहित करने का व्यावहारिक अभ्यास कराया गया।

किया समाधान

​प्रशिक्षण के अंत में एएसपी ने कोर्ट मोहर्रिर और पैरोकारों की तकनीकी समस्याओं व संदेहों का मौके पर ही समाधान किया।

Exit mobile version