Site icon Khabribox

हल्द्वानी: काठगोदाम डिपो की हल्द्वानी से जयपुर के लिए पहली एसी स्लीपर बस की शुरुआत, इतना है किराया

हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। हल्द्वानी के काठगोदाम डिपो की हल्द्वानी से जयपुर के लिए पहली एसी स्लीपर बस शुरू हुई है।

दिखाई हरी झंडी

जानकारी के अनुसार रोडवेज की मंडलीय प्रबंधक नैनीताल पूजा जोशी, एआरएम काठगोदाम गणेश पंत और एआरएम हल्द्वानी संजय पांडे ने बस सेवा को हरी झंडी दिखाई। इस पहली एसी स्लीपर बस सोमवार शाम साढ़े चार बजे रवाना हुई। 40 सीटर इस आधुनिक बस में पहले ही दिन 12 यात्रियों ने सफर किया, इनमें से छह यात्रियों ने स्लीपर सीट बुक कराई। बताया कि बस दिल्ली रिंग रोड के रास्ते जयपुर पहुंचेगी और कुल यात्रा समय लगभग 11 घंटे रहेगा। इसका किराया सामान्य चेयर कार सीट के लिए 1077 रुपये और स्लीपर बर्थ के लिए 1300 रुपये निर्धारित किया गया है। साथ ही यह बस हल्द्वानी से रोजाना साढ़े चार और जयपुर से शाम करीब चार बजे रवाना होगी।

Exit mobile version