Site icon Khabribox

हल्द्वानी-काठगोदाम: इस वीकेंड घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें यह नया ट्रैफिक प्लान, भारी वाहनों की होगी नो-एंट्री





नैनीताल: वीकेंड के दौरान (शनिवार व रविवार) को हल्द्वानी-काठगोदाम क्षेत्र में पर्यटक एवं भारी वाहनों हेतु यातायात/डायवर्जन प्लान रहेगा। यह डायवर्जन प्लान दिनांक 18.04.2026 व 19.04.2026 समय प्रातः 06:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक प्रभावी रहेगा।


डायवर्जन प्लान


◼️ प्रातः 06:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक यात्रा रूट में समस्त प्रकार के भारी वाहनों का आवागमन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा।

◼️ पर्वतीय क्षेत्र से शहर हल्द्वानी की ओर आने वाले समस्त भारी मालवाहक वाहनों को समय प्रातः 06:00 बजे से 09:00 बजे तक जनपद सीमा पर रोका जाएगा। जो भारी वाहन जनपद सीमा के अंदर से हल्द्वानी को आते है उन्हें नंबर 01 बैंड से पीछे रोड के बांई ओर तथा भीमताल एचएमटी क्षेत्र में तथा पुलिस चौकी सलड़ी क्षेत्र में अमृतपुर मोड़ से अन्दर व मैगी प्वाइंट से अंदर पार्क किया जाएगा।

◼️ मैदानी क्षेत्र से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले समस्त भारी वाहन गौलापार क्षेत्र में पुराना आरटीओ फिटनेस सेंटर डिवाइडर से पीछे व खेड़ा चौकी से पीछे पार्क किए जाएंगे।

◼️ बरेली रोड से आकर पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले समस्त पर्यटक व मालवाहक वाहन तीनपानी फ्लाईओवर से गोलपार रोड होते हुए नारीमन तिराहा काठगोदाम से अपने गन्तव्य को जायेंगे।

◼️ रूद्रपुर की ओर से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले समस्त पर्यटक वाहन पंतनगर तिराहा दिनेशपुर मोड से एन एच 109 होते हुए पंतनगर – लालकुँआ से तीनपानी फ्लाईओवर से गोलपार रोड होते हुए नारीमन तिराहा से अपने गंतव्य को जाएंगे।

◼️ रामनगर, बाजपुर, कालाढुंगी से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले समस्त प्रकार के वाहन कालाढूंगी नैनीताल तिराहा से डायवर्ट होकर मंगोली होते हुए अपने गन्तव्य को जायेंगे।

◼️ पर्वतीय क्षेत्र से आने वाले समस्त पर्यटक वाहन नरीमन तिराहा से वाया गौलापार होकर अपने गंतव्य को जाएंगे।

◼️ दिनांक 19.04.026 रविवार को समय 03:00 बजे से 09:00 बजे तक भवाली के मस्जिद तिराहा से व नैनीताल से मैदानी क्षेत्र को जाने वाले समस्त पर्यटक वाहनों को नंबर 01 बैंड व रूसी बाईपास द्वितीय से डायवर्ट कर रूसी बाईपास प्रथम होते हुए मंगोली से वाया कालाढुंगी अपने गंतव्य को जाएंगे।

Exit mobile version