Site icon Khabribox

हल्द्वानी: आईजी कुमाऊं निवेदिता कुकरेती ने किया जनसंवाद, ‘देवभूमि का सुरक्षा कवच’ अभियान के तहत सुरक्षा और सतर्कता का दिया खास संदेश

हल्द्वानी: एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में कोतवाली हल्द्वानी के सभागार में कुमाऊं परिक्षेत्र की पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) निवेदिता कुकरेती की अध्यक्षता में एक व्यापक जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जनसंवाद कार्यक्रम

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जनता की समस्याओं को सुनकर उनका त्वरित समाधान करना और पुलिस-जनता के बीच आपसी विश्वास को मजबूत करना था। कार्यक्रम की शुरुआत आईजी द्वारा गार्द की सलामी लेने के साथ हुई। कार्यक्रम के दौरान आईजी ने “देवभूमि का सुरक्षा कवच” विषय पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए नागरिकों को निम्नलिखित प्रमुख बिंदुओं पर जागरूक किया।
•  ​साइबर सुरक्षा: ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी, एआई आधारित अपराध, फर्जी निवेश, डिजिटल अरेस्ट और म्यूल अकाउंट्स से बचने के उपाय बताए गए। ठगी होने पर तुरंत 1930 हेल्पलाइन या cybercrime.gov.in पोर्टल का उपयोग कर धनराशि फ्रीज कराने की जानकारी दी गई।
• ​महिला एवं बाल सुरक्षा: जीरो एफआईआर, एसओएस (SOS) एवं लाइव लोकेशन सुविधा, वन स्टॉप सेंटर (सखी), महिला हेल्पलाइन-181, महिला चीता पुलिस और नए आपराधिक कानूनों (BNS/BNSS/BSA) की जानकारी साझा की गई। इसके अलावा बाल संरक्षण के लिए चाइल्ड हेल्पलाइन-1098 और मिशन वात्सल्य पोर्टल के बारे में बताया गया।
• ​सड़क सुरक्षा: गोल्डन ऑवर, पीएम राहत योजना, राह-वीर (Good Samaritan) योजना, एएनपीआर (ANPR) कैमरे, ई-चालान प्रणाली और ब्लैक स्पॉट सुधार के उपायों पर जोर दिया गया।
•  ​ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान: ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत नशा तस्करों पर जीरो टॉलरेंस नीति अपनाने, अवैध संपत्तियों की जब्ती और नशा मुक्ति में जनसहभागिता की अपील की गई। नागरिक 1800-137-7001 (Dial Against Drugs) या MANAS पोर्टल पर गोपनीय सूचना दे सकते हैं।


​रहें उपस्थित

​जनसंवाद में विभिन्न विद्यालयों, महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं, व्यापार मंडल के पदाधिकारियों, सामाजिक संगठनों और वरिष्ठ नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी समस्याएं साझा कीं। अधिकारियों ने सभी की समस्याएं गंभीरता से सुनते हुए उनके समयबद्ध निस्तारण का आश्वासन दिया।
​कार्यक्रम में एसपी अपराध/यातायात डॉ. जगदीश चंद्र, एसपी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल, एसपी संचार रेवाधर मठपाल समेत जनपद के कई अन्य पुलिस अधिकारी और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Exit mobile version