Site icon Khabribox

हल्द्वानी: जंगल के समीप साधु का शव मिलने से मचा हड़कंप

हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है । यहां जंगल के समीप एक साधु का शव मिलने से हड़कंप मच गया । मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और मामले की जांच में जुट गई है। 

साधु की लाश मिलने से  मचा हड़कंप

प्राप्त जानकारी के अनुसार हल्द्वानी के बेलाबाबा के पास जंगल में एक साधु की लाश मिलने से हड़कंप मच गया।  राहगीरों की सूचना के बाद  टीपी नगर चौकी प्रभारी संजीत राठौर मौके पर पहुंचे। एक बाबा पेड़ से लटकते हुए मिले। शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त की गई। बाबा के पास से एक आधार कार्ड मिला।आधार कार्ड के अनुसार बाबा का नाम भानू गिरी गौतम बुद्ध नगर लखनऊ उत्तर प्रदेश के निवासी है। फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। 

Exit mobile version