Site icon Khabribox

हल्द्वानी: कान में लीड लगाकर चलना बना मौत की वजह, ट्रेन की चपेट में आया युवक

रेलवे गेट के पास ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत हो गई । कानों में लीड लगा होने की वजह से ये दर्दनाक हादसा हुआ । हादसे के बाद से युवक के घर में कोहराम मचा हुआ है ।

कानों पर लीड लगाकर पटरी के किनारे चल रहा था युवक

हल्द्वानी में इंदिरानगर रेलवे गेट के पास 18 वर्षीय समीर पुत्र शफीउद्दीन इंदिरानगर  की ट्रेन के चपेट में आकर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक कानों में लीड लगाकर  गाने सुनते हुए पटरी के किनारे चल रहा था  जिस वजह से उसे ट्रेन की आवाज सुनाई नहीं दी और ये बड़ा हादसा हो गया । वहीं युवक की मौत के बाद से युवक के घर में कोहराम मचा हुआ है ।

Exit mobile version