Site icon Khabribox

हल्द्वानी: गला घोंटकर कर दी महिला की हत्या

हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां एक महिला की गला घोंट कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

अकेले रहती थी महिला

हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गोरापड़ाव क्षेत्र में एक घर के बाथरूम में महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गयी। बताया जा रहा है कि महिला की हत्या गला घोंटकर की गई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार क्लास, हैड़ागज्जर, गोरापड़ाव निवासी 50 वर्षीय नन्दी देवी पत्नी उमेश सिंह घर में अकेली रहती थी। कि कल शुक्रवार को दोपहर में पड़ोसी ने पुलिस को सूचना दी कि नन्दी देवी का घर में शव पड़ा हुआ है।

मौके पर पहुंची पुलिस

सूचना मिलते ही एसएसपी पंकज भट्ट, एसपी क्राइम डॉ. जगदीश चन्द्र, एसपीसिटी हरबंस सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। महिला का गला घोंटकर हत्या की गई है। जबकि उसके शरीर में चोट के निशान पाए गए हैं।

रंजिश के चलते की महिला की हत्या

वहीं बताया जा रहा है कि मृतका का पुत्र एक हत्या के मामले में जेल में है।पुलिस द्वारा यह अंदेशा जताया जा रहा है रंजिश के चलते महिला की  हत्या कर दी गई। फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

Exit mobile version