Site icon Khabribox

हल्द्वानी: अत्यधिक शराब पीने से दो लोगों की मौत

अत्यधिक शराब पीने से दो लोगों की मौत का मामला सामने आया है।  पुलिस ने व्यक्तियों के शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।

अधिक शराब के सेवन से मौत

प्राप्त जानकारी के मुताबिक बिजनौर यूपी निवासी 38 वर्षीय योगेश कुमार पुत्र तिरमल सिंह हल्द्वानी के राजपुरा निवासी ने अत्यधिक मात्रा में शराब पी तो उसकी हालत बिगड़ने लगी जिस पर परिजन उसे एसटीएच लेकर गए । जहां सुशीला तिवारी अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं दूसरा मामला उधम सिंह नगर का है यहां बंगला रुद्रपुर निवासी मनोज कुमार (55) की भी अधिक मात्रा में शराब पीने से हालत बिगड़ गई। परिजनों पहले व्यक्ति को रुद्रपुर में डॉक्टरों को दिखाया। हालत खराब होने पर डॉक्टरों ने एसटीएच में भर्ती कराया। फिलहाल पोस्टमार्टम के बाद मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। परिजनों से पूछताछ में पता चला कि दोनों ने अधिक मात्रा में शराब का सेवन किया था।  इसी कारण हालत गंभीर होने पर सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था ।

पोस्टमार्टम के बाद ही मौत का खुलासा

डॉक्टरों ने अधिक शराब पीने की पुष्टि करते हुए दोनों की मौत का कारण बताया है।अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लिए और मेडिकल पुलिस चौकी एसआई अकील सिद्दीकी ने बताया कि दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

Exit mobile version