Site icon Khabribox

हल्द्वानी: ठगों ने बुजुर्गों को भी नहीं छोड़ा, कैंटीन में कार्ड बदलकर की ठगी, जानें पूरा मामला

हल्द्वानी रामपुर रोड स्थित पश्चिम मानपुर में रहने वाले एक बुजुर्ग के साथ कथित पूर्व फौजी ने ठगी कर ली। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

जानें पूरा मामला

प्रीतम पुरी निवासी हयात सिंह (83) सेना से सेवानिवृत्त हैं। पुलिस को दी तहरीर में उनका कहना है कि वह यहां दिव्यांग पत्नी के साथ रहते हैं। सात जनवरी को वह ईएनटी सेंटर गए थे। इस दौरान कथित पूर्व सैनिक मोहन पांडे नामक व्यक्ति से उनकी मुलाकात हुई। पूछताछ में पीड़ित ने आरोपी को श्वास की बीमारी के बारे में बताया। इस पर आरोपी ने दवा उपलब्ध कराने की बात कही। चार दिन बाद दवा के लिए उत्थान मंच बुलाया गया। यहां उन्हें 500 रुपये में एक दवा का पाउडर दिया गया। कुछ देर बाद आरोपी उन्हें झांसे में लेकर कैंटीन से सामान खरीदने के लिए एटीएम से 4000 हजार रुपये निकलवाकर अपने पास रख लिए। इस बीच आरोपी ने एटीएम पिन नोट कर धोखे से कार्ड बदल लिया और ऑटो से उन्हें घर भेज दिया। घर पहुंचने पर उनके खाते से 20 हजार रुपये की धनराशि निकाल ली गई।
ठगी का हुआ एहसास, करवाई की मांग

ठगी का एहसास होने पर उन्होंने बैंक में फोन कर एटीएम कार्ड बंद करवाया। अब पीड़ित ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एसएसआई विजय मेहता ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Exit mobile version