Site icon Khabribox

हल्द्वानी: नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने सीएम धामी से की किसानों को मुआवजा दिए जाने की मांग

हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आ रही है ।नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने सीएम पुष्कर सिंह धामी को पत्र भेजकर बारिश और ओलावृष्टि से चौपट हो चुकी फसल व बागवानी के एवज में किसानों को मुआवजा दिए जाने की मांग की है।

पहाड़ से लेकर तराई और भाबर तक तेज तूफान ने किसानों के अरमानों पर फेरा पानी

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने सीएम पुष्कर सिंह धामी को भेजे गए पत्र में कहा कि प्रदेश में भारी बारिश और तूफानी हवाओं के कारण पहाड़ से लेकर तराई और भाबर तक तेज आंधी के साथ बारिश ने किसानों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है । किसानों-बागवानों की फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है। खड़ी फसलों पर भारी बारिश एवं ओलावृष्टि ने कहर ढाह दिया और खेतों में तैयार फसल उजड़ गई।

पहले से झेल रहे महंगाई की मार

उन्होंने कहा कि फल व साग-सब्जी भी तहस-नहस हो चुकी है। डीजल, पेट्रोल, कीटनाशक, खाद, बीज सब पर पहले से ही महंगाई झेल रहे किसानो के लिए ये बहुत बुरा समय है ।

Exit mobile version