Site icon Khabribox

हल्द्वानी: कार में मृत मिले एलएलबी के छात्र की हुई थी हत्या, रिपोर्ट में पुष्टि

हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। हल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र में एक नवंबर को एलएलबी के छात्र का शव कार में मिला था।

हत्या की पुष्टि

जिसके बाद मृतक का पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि हुई है। कार में मृत मिले पार्थ सिंह सामंत की मुंह और गला दबाकर हत्या की गई थी। जिसके बाद एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा ने मामले में जांच टीम गठित कर दी है।

कार में अचेत अवस्था में मिला था मृतक

दरअसल कठघरिया बच्ची नगर निवासी पार्थ सिंह सामंत (23) का शव 31 अक्तूबर की देर रात कालाढूंगी रोड पर उसकी कार में पड़ा मिला था। पार्थ की मां गीता ने बताया कि पार्थ नैनीताल स्थित कॉलेज में एलएलबी चतुर्थ सेमेस्टर का छात्र था। 31 अक्तूबर की रात खाना खाकर करीब 10 बजे वह घर से अपनी कार में निकला था। जिसके बाद वह कार में अचेत अवस्था में मिला था। जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Exit mobile version