Site icon Khabribox

हल्द्वानी: प्रॉपर्टी डीलिंग के चक्कर में 53 लाख रुपये का नुकसान, आरोपी फरार

प्रापर्टी डीलिंग से अधिक रुपये कमाने के लालच में फंसकर कुछ लोगों ने लाखों रुपये गवां दिए। अब उन्होंने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

जानें पूरा मामला

आजादनगर लाइन नंबर 17 निवासी अफरोज कमाल ने पुलिस को तहरीर सौंपी है। कहना है कि चार साल पूर्व परिचित नसीर अहमद ने उनकी मुलाकात जाट पट्टी जसपुर निवासी चंद्रभान सिंह से हुई। कहना है कि आरोपी ने उसे प्रापर्टी डीलिंग में निवेश करने का झांसा दिया। इसके एवज में आरोपी ने लाभ का हिस्सा देने की बात कहते हुए इकरारनामा कर लिया। तय शर्त के तहत उसने आरोपी को 24 लाख रुपये नगद और एक लाख रुपये उसकी बेटी की फीस जमा कर दी। इसके बाद आरोपी ने काशीपुर में प्रॉपर्टी खरीदने के नाम पर लईक अहमद से आठ लाख, सहाबुद्दीन मलिक से 15 लाख, नसीम खानदानी से पांच लाख सहित कुल 53 लाख रुपये लेकर फरार हो गया। तमाम जगह पूछताछ के बाद भी आरोपी का कहीं पता नहीं चल पा रहा है।

जांच में जुटी पुलिस

एसएसपी पंकज भट्ट के निर्देश पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है।

Exit mobile version