Site icon Khabribox

हल्द्वानी: सशक्त भू कानून के लिए निकली महारैली, कई संगठनों ने लिया हिस्सा

हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। हल्द्वानी में आज मूल निवास स्वाभिमान महारैली निकाली गई।

स्वाभिमान महारैली निकली

मिली जानकारी के अनुसार बताया कि उत्तराखंड में मूल निवास कानून लागू करने और इसकी कट ऑफ डेट 26 जनवरी 1950 घोषित किए जाने और प्रदेश में सशक्त भू-कानून लागू किए जाने जैसे मुद्दों को लेकर उत्तराखंड मूल निवास स्वाभिमान महारैली निकाली गई है। इस दौरान लोगों ने कहा कि आज हम नहीं लड़े तो कल बाहरी ताकतें हम पर राज करेंगी।

बड़ी संख्या में पंहुचे लोग

इस मौके पर आज कई संगठनों ने इस महारैली में हिस्सा लिया। हल्द्वानी की रैली में अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत, नैनीताल, पिथौरागढ़, ऊधमसिंह नगर से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे हैं।

Exit mobile version