Site icon Khabribox

हल्द्वानी: कपड़ो की सिलाई करने वाला व्यक्ति 262 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार

पुलिस द्वारा लगातार नशे के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस और एसओजी ने 262 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।

स्मैक के साथ एक युवक गिरफ्तार-

पुलिस बहुउद्देश्यीय भवन में एसएसपी पंकज भट्ट ने बताया कि गुरुवार को सुभाषनगर बैरियर लालकुआं में पुलिस व एसओजी ने संयुक्त चेकिंग की। इस दौरान एक युवक मोहल्ला नयागांव थाना मिलक रामपुर निवासी आलिम को 262 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। वह रामपुर में कपड़े की सिलाई का काम करता है। स्मैक की कीमत 26 लाख रुपये बताई जा रही है। टीम को डीआईजी नीलेश आनन्द भरणे ने 10 हजार और एसएसपी पंकज भट्ट ने पांच हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है।

टीम में यह लोग रहे मौजूद-

टीम में सीओ शांतनु परासर, एसएसआई बलवंत सिंह काम्बोज, एसओजी प्रभारी नंदन रावत, एसआई जगदीश सिंह, कांस्टेबल किशन सिंह, प्रकाश बिष्ट, भानु प्रताप, अशोक रावत आदि मौजूद रहे।

Exit mobile version