Site icon Khabribox

हल्द्वानी: एमबीपीजी कॉलेज की प्रवेश प्रक्रिया आज से शुरू, इस महाविद्यालय में होगी, जानें

हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। प्रदेश के महाविद्यालयों में आज एक जून से स्नातक प्रथम सेमेस्टर की प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो रहीं हैं। इसी क्रम में आज से एमबीपीजी कॉलेज की प्रवेश प्रक्रिया भी शुरू होगी।

आज से प्रवेश प्रक्रिया शुरू

मिली जानकारी के अनुसार एमबीपीजी कॉलेज की प्रवेश प्रक्रिया आज एक जून से पांच जून तक इंदिरा प्रियदर्शिनी महिला महाविद्यालय में होगी। बताया है कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जिला प्रशासन ने एमबीपीजी कॉलेज का अधिग्रहण किया है। ऐसे में एक से पांच जून तक एमबीपीजी कॉलेज की प्रवेश प्रक्रिया महिला कॉलेज में सुबह 10 बजे से शुरू होगी। जिसके बाद छह जून से महाविद्यालय प्रवेश प्रक्रिया के लिए फिर से खुल जाएगा।

Exit mobile version