Site icon Khabribox

हल्द्वानी: शहर की गली सड़कों को पेयजल एवं सीवर लाइन के नाम पर बेतरतीब खोदे जाने के संबंध में नगर मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन

हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। हल्द्वानी में देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल ने एक ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट ए पी बाजपेई को दिया।

ज्ञापन में कहीं यह बात

यह ज्ञापन नगर की तमाम गली सड़कों को पेयजल एवं सीवर लाइन बिछाने के नाम पर  बेतरतीब खोदे जाने को लेकर था। ज्ञापन में कहा गया कि पेयजल एवं सीवर लाइन बिछाने वाले ठेकेदार बेतरतीब गली सड़कों को खोद रहे हैं। ठेकेदार नियमों का पालन नहीं कर रहे। जनता द्वारा विरोध करने पर ठेकेदार के आदमी मारपीट एवं अभद्रता में उतर जा रहे हैं। गली सड़कों को बेतरतीब खोदे जाने से स्कूल के बच्चों,मरीजों को भी लाने ले जाने में परेशानी हो रही है। कहा कि पेयजल एवं सीवर लाइनों को बिछाने का हम स्वागत करते हैं,पर उसको नियमानुसार एवं ठेकेदार द्वारा भरे गए बॉन्ड के अनुसार ही खोदा जाए।

रहें शामिल

इस मौके पर ज्ञापन देने वालों में प्रदेश अध्यक्ष हुकम सिंह कुंवर,भुवन दर्मवाल,मनोज शर्मा, रजत पंत,जगदीश जोशी,पंकज सुयाल, जेड वारसी,नरेश कांडपाल,आदि शामिल रहे।

Exit mobile version