Site icon Khabribox

हल्द्वानी: पेड़ों के संरक्षण का दिया संदेश, देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल महानगर हल्द्वानी इकाई ने वितरित किए फलदार पौधे, पर्यावरणविद् डॉक्टर आशुतोष पंत को भी किया सम्मानित

हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। हल्द्वानी में देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल महानगर हल्द्वानी इकाई की ओर से आज प्रदेश कार्यालय गुरुनानक मार्केट में फलदार पौधों का वितरण किया गया। जिसमें फलदार पौधों में अमरूद,आंवला,तेजपत्ता, नींबू आदि पौधों का वितरण किया गया।

पौधों का किया वितरण

इस अवसर पर महान पर्यावरणविद् डॉक्टर आशुतोष पंत को भी सम्मानित किया गया। पर्यावरणविद् डॉक्टर आशुतोष पंत ने कहा कि आज पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए वृक्षों का संरक्षण करना चाहिए। इस मौके पर संस्थापक अध्यक्ष हुकम सिंह कुंवर ने कहा कि हमको पेड़ लगाने के साथ साथ उनको जीवित भी रखना चाहिए‌। महानगर अध्यक्ष अजय कृष्ण गोयल ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पौधों का संरक्षण करना चाहिए।

रहें शामिल

प्रदेश कार्यालय गुरुनानक मार्केट में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अनिल खंडेलवाल,प्रदेश उपाध्यक्ष गोपाल भट्ट,प्रदेश महामंत्री राजकुमार केसरवानी,युवा इकाई प्रदेश प्रभारी आफताब हुसैन, आजीवन सदस्य पंकज सुयाल,रवि गुप्ता,आफताब आलम,प्रेम परिहार,उमेश बेलवाल, जेड वारसी,घनश्याम बिष्ट, बालम बरगली, किरन बोरा, अशोक मोंगिया,रजत पंत,संतोष गौड़,आदि लोग शामिल रहे।

Exit mobile version