Site icon Khabribox

हल्द्वानी: घर से ट्यूशन निकला नाबालिग हुआ लापता.. गुमशुदगी दर्ज

हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है, यहां घर से ट्यूशन निकला किशोर लापता हो गया। परिजनों की शिकायद पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की है।

बीते 13 सितंबर को ट्यूशन के लिए निकला था नाबालिग

आदर्श कॉलोनी निकट गुरुद्वारा आरटीओ रोड निवासी भाष्कर लोहनी की ओर से दी गई तहरीर में कहा गया है कि उनका 16 वर्षीय पुत्र 13 सितम्बर की शाम घर से ट्यूशन के लिए निकला था। इसके बाद से वह वापस नहीं लौटा है। नाते-रिश्तेदारों से पूछताछ की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।

पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर खोजबीन की शुरू

पुलिस ने पिता की तहरीर पर नाबालिग की गुमशुदगी दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी है।

Exit mobile version