Site icon Khabribox

हल्द्वानी: नगर निगम की नगर आयुक्त ऋचा सिंह हुई सम्मानित, उत्कृष्ट कार्यो के लिए मिला सम्मान

हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। हल्द्वानी में बीते कल शनिवार को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर नगर आयुक्त नगर निगम हल्द्वानी काठगोदाम ऋचा सिंह को सम्मानित किया गया।

किया गया सम्मानित

उन्हें मानव अधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन द्वारा सम्मान पत्र भेंट कर उनके द्वारा किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यो के लिए सम्मानित किया गया।

रहें मौजूद

इस अवसर पर संगठन की प्रदेश उपाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ सोनिया चौहान, विशाल जोशी, भुवन चन्द्र त्रिपाठी व मीतू खुल्बे एडवोकेट मौजूद रहें।

Exit mobile version