Site icon Khabribox

हल्द्वानी: गौलापार में सजेगा नेशनल मुए थाई चैंपियनशिप का रोमांच, 28 राज्यों के 883 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम

हल्द्वानी: हल्द्वानी में गौलापार स्थित इंदिरा गांधी इंटरनेशनल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आगामी 1 से 4 जून तक 7वीं नेशनल यूथ मुए थाई चैंपियनशिप-2026 का भव्य आयोजन किया जाएगा।

प्रतियोगिता का आयोजन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस चार दिवसीय राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देशभर के खेल प्रेमियों और युवाओं की नजरें उत्तराखंड पर टिकी होंगी। मुए थाई एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष सतीश जोशी ने बताया कि इस बार की चैंपियनशिप बेहद खास होने वाली है। प्रतियोगिता में देश के 28 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के कुल 883 खिलाड़ी अपनी प्रतिभा और कौशल का प्रदर्शन करेंगे। जिसमें उत्तराखंड के 59 खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में दमखम दिखाएंगे।  इसमें 100 से अधिक रेफरी, जज और तकनीकी अधिकारी मुकाबलों का संचालन करेंगे। प्रतियोगिता की गरिमा और सटीकता को बढ़ाने के लिए 12 अंतरराष्ट्रीय रेफरियों को भी विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है।

Exit mobile version