Site icon Khabribox

हल्द्वानी: देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के आजीवन सदस्य बनें नीरज तिवारी, हर्षित अधिकारी को मिली यह जिम्मेदारी


हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। हल्द्वानी में देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल प्रदेश अध्यक्ष हुकम सिंह कुंवर ने संगठन का विस्तार किया।

जताया आभार

जिसमें उन्होंने जिलापंचायत सदस्य राज्य आंदोलनकारी वरिष्ठ नेता प्रमुख कारोबारी नीरज तिवारी को संगठन का आजीवन सदस्य बनाया है। वही हर्षित अधिकारी को हल्द्वानी युवा इकाई का संगठन मंत्री बनाया है। नीरज तिवारी ने संगठन का आभार व्यक्त किया है।
    
किया स्वागत

दोनों के मनोनयन पर प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अनिल खंडेलवाल, आफताब हुसैन,जगमोहन चिलवाल,राजकुमार केसरवानी, महानगर प्रभारी राजेंद्र सिंह बिष्ट,अजय कृष्ण गोयल,कृष्ण कुमार आगरी,मंडल युवा अध्यश भास्कर सुयाल,जिला युवा अध्यक्ष रवि गुप्ता,नगर युवा अध्यक्ष अमित बुधलाकोटी ने स्वागत किया है।
     

Exit mobile version