Site icon Khabribox

हल्द्वानी: छुट्टी पर घर आए जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

हल्द्वानी से जुड़ी एक दुखद खबर सामने आई है। यहां एक सैनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

जवान की मौत-

जानकारी के अनुसार कुछ दिन पहले सूबेदार त्रिलोक सिंह कार्की छुट्टी पर घर आए थे। सूबेदार त्रिलोक सिंह कार्की 45 साल के थे। इन दिनों उनकी तैनाती महार रेजिमेंट शाहजहांपुर में थी। बीते दिन वो तीसरी मंजिल पर बेहोशी की हालत में मिले। परिजन उन्हें तुरंत अस्पताल ले गए, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया। सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया है। इस घटना के बाद से परिवार का रो रोकर बुरा हाल है।

Exit mobile version