Site icon Khabribox

हल्द्वानी: रोडवेज बस से बाइक को लगी टक्कर, अल्मोड़ा के युवक की मौत

हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां रोडवेज बस की टक्कर में बाइक सवार की मौत हो गई।

सड़क हादसे में अल्मोड़ा के युवक की मौत

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस के मुताबिक बाड़ीछीना अल्मोड़ा निवासी आशीष पेनवाल (24) रुद्रपुर में रहकर एमआर की नौकरी करता था। बुधवार शाम वह अपने दोस्तों को आरटीओ कार्यालय में काम होने की बात कहकर हल्द्वानी के लिए निकला था। बताया गया कि देर शाम बेलबाबा जंगल के पास सहारनपुर से आ रही तेज रफ्तार बस ने उसकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने बताया कि घटना के समय युवक ने कान में हैडफोन लगाया हुआ था। इसकी सूचना लोगों ने पुलिस को दी। वहीं युवक को अस्पताल ले जाया गया। जिसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

Exit mobile version