Site icon Khabribox

हल्द्वानी: पुरानी पेंशन बहाली को‌ लेकर राज्यभर के सरकारी अधिकारी-कर्मचारी और शिक्षकों हुए एकजुट, निकाली रैली

हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। पुरानी पेंशन बहाली को लेकर राज्यभर के सरकारी अधिकारी-कर्मचारी और शिक्षकों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

पुरानी पेंशन बहाली को लेकर प्रर्दशन

जिस पर आज रविवार को हल्द्वानी स्थित वाटिका बैंकेट हॉल में नेशनल मूवमेंट ऑफ पेंशन स्कीम संगठन (एनएमओपीएस) की अगुवाई में करीब 3 हजार कार्मिकों और शिक्षक शामिल हुए। जिसमें सभा के बाद हजारों कर्मचारियों ने बैंकेट हॉल से नैनीताल रोड स्थित शहीद पार्क तक रैली निकालकर ताकत का प्रदर्शन किया। साथ ही ऐलान किया गया कि देश के 5 राज्यों की तरह ही उत्तराखंड में भी पुरानी पेंशन बहाली करने के बाद ही दम लिया जाएगा।

Exit mobile version