Site icon Khabribox

हल्द्वानी: उत्तराखंड में बढ़ते नशे को रोकना होगा, नहीं तो अंधकार में चला जाएगा युवा पीढ़ी का भविष्य

हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। आज उत्तराखंड स्टूडेंट फेडरेशन आईटीआई चौराहे पर छात्रों ने शासन-प्रशासन का पुतला फूंका। साथ ही जिला अध्यक्ष रविंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में छात्रों ने प्रदर्शन किया।

नशे को बढ़ने से रोकना होगा, नशा तस्करों पर हो कार्रवाई

जिसमें छात्रों ने कुमाऊं में बढ़ रहे नशे के कारोबार का आरोप लगाया। साथ ही नशा बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान फेडरेशन के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष देवेश सेन ने कहा कि उत्तराखंड में नशा एक गंभीर समस्या बन चुका है। पहाड़ों के अंतिम गांव तक स्मैक जैसा खतरनाक नशा पहुंच चुका है। लगभग हर घर का क्रांतिकारी युवा नशे की चपेट में है और यह नशा शासन प्रशासन के सहयोग के बिना समाज में नहीं फैल सकता है। इस बात को हमें समझना होगा और अपनी आने वाली पीढ़ी के भविष्य के लिए नशे के खिलाफ पुरजोर तरीके से मैदान में उतरना होगा। नहीं तो उत्तराखंड की आने वाली पीढ़ी का भविष्य अंधकार में हो जाएगा।

प्रर्दशन में यह लोग रहें मौजूद

इस दौरान प्रदर्शन में हर्ष तिवारी, दीपांशु पांडेय, अभिलाष जोशी, हरीश राठौर, नरेंद्र सिंह थायत, धीरेंद्र जोशी, दीपक भारतीय, हेमंत जोशी, हरीश सांगुडी, रजत बिष्ट, प्रतीक पनेरू, मंगल भंडारी, मनीष बिष्ट, कर्तव्य पाठक, शिवम सती, सुनील राणा, मिहिर तिवारी, गौरव कोरंगा, युवराज चौधरी, राजेश भंडारी उर्फ़ गब्बू, आदित्य जोशी, मोहित सिंह खंनी, रोहन बिष्ट, हरीश जोशी, कमल जोशी, सोनू कार्की, सोनू बिष्ट पठान मौजूद रहे।

Exit mobile version