Site icon Khabribox

हल्द्वानी: होली मनाकर घर लौट रहीं लड़की की सड़क हादसें में हुई मौत, सहेली की हालत गंभीर

हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां बीते कल बुधवार को होली पर एक युवती की सड़क हादसें में मौत हो गई।

युवती को गाड़ी ने मारी टक्कर, मौत

मिली जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान हर्षिता वर्मा (20) पुत्री संजीव वर्मा निवासी रूप नगर के रूप में हुई है। वह अपनी सहेली लवेया जोशी को छोड़ने उसके घर जा रही थी। दोपहर करीब डेढ़ बजे हर्षिता की इलेक्ट्रिक स्कूटी को केवीएम स्कूल के पास पुलिस लिखी गाड़ी ने टक्कर मार दी। इस हादसे में हर्षिता की मौत हो गई। वहीं उसकी सहेली गंभीर रूप से घायल हुई है। जिसको निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना से मृतका हर्षिता के घर में कोहराम मचा हुआ है।

Exit mobile version