Site icon Khabribox

हल्द्वानी: आईजी कुमाऊं ने लगाया जनता दरबार, कई शिकायतों का मौके पर किया निस्तारण

हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। हल्द्वानी में आईजी कुमाऊं डॉ. नीलेश आनंद भरणे ने कैंप कार्यालय में जनता दरबार लगाया।

जनता दरबार लगाया

जिसमें शनिवार को आयोजित जनता दरबार में पारिवारिक विवाद, निजी भूमि विवाद, आपसी विवाद, मारपीट, पेयजल, भूमि अतिक्रमण संबंधी शिकायतें मिलीं। ‌इस दौरान कई शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। वहीं जिन शिकायतों का निस्तारण नहीं किया गया उनके लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।

Exit mobile version