Site icon Khabribox

हल्द्वानी: उत्तराखंड कांग्रेस के 150 नेता राज्य में 12 अप्रैल तक करेंगे मोहल्ला बैठकें

हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड कांग्रेस के 150 नेता राज्य में मोहल्ला बैठकें करेंगे।

मौहल्ला बैठकों का आयोजन

जिसमें यह बैठक 12 अप्रैल तक जिलों, विधानसभाओं और ब्लॉकों में होंगी। यह बैठकें 03 अप्रैल से शुरू हो गई है। इन बैठकों के जरिए आम आदमी को सरकार की नाकामियां गिनाई जाएंगी। इसके अलावा अंकिता हत्याकांड मामले में शामिल वीआईपी का बचाव करने, यूकेएसएसएससी पेपर लीक में लिप्त सफेदपोश को बचाए जाने, जोशीमठ में आपदा को रोकने की नाकामी, जौलीग्रांट एयरपोर्ट का नाम अटल बिहारी वाजपेयी करने, सनातन के नाम पर राजनीति करने, दून और हरिद्वार में गन्ना किसानों का भुगतान न करने, कंप्यूटर खरीद घोटाला करने जैसे ज्वलंत मुद्दों को बैठकों में जनता के सामने लाया जाएगा।

Exit mobile version