Site icon Khabribox

हल्द्वानी: बारातघर में एक महिला का दीवार से लटका मिला शव, मचा हड़कंप

हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां मुखानी थानाक्षेत्र के तल्ली बमोरी मुकुल विहार स्थित एक बारातघर में एक महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया।

जांच में जुटी पुलिस

मिली जानकारी के अनुसार बारातघर स्वामी की सूचना पर एसओ मुखानी रमेश बोहरा टीम के साथ मौके पर पहुंचे। महिला का शव दुपट्टे के फंदे से एक लोहे के पाइप के सहारे लटका हुआ था। महिला की नाक से खून बह रहा था। पुलिस ने मौत के कारणों को जानने के लिए सीसीटीवी खंगाले, लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Exit mobile version