हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां भोटिया पड़ाव चौकी क्षेत्र में प्राधीकरण की ओर से सील किए गए मकान में एक किशोर चोरी करते हुए पकड़ा गया है।
चोरी का सामान किया बरामद
मिली जानकारी के अनुसार देवलचौड़ निवासी राजकुमार चौहान ने बताया कि खान चंद्र मार्केट उनका अर्द्ध निर्मित भवन है, जिसे प्राधीकरण ने कुछ समय पूर्व सील किया है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार रात एक किशोर चोरी करता पकड़ा गया। आरोपी किशोर से चोरी का सामान भी बरामद हुआ है। वहीं भवन स्वामी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।