Site icon Khabribox

हल्द्वानी: वीकेंड में पर्यटकों की बढ़ रही भीड़, पुलिस प्रशासन ने जारी किया रूट प्लान, देखें

हल्द्वानी व नैनीताल के लिए जरूरी खबर सामने आई है। यहां नैनीताल में पर्यटकों की भीड़ लगातार बढ़ रही है। इससे जाम की समस्या भी बनी हुई है।

✅✅ यातायात नियमों का उल्लघंन करने वालों पर होगी कार्रवाई

जिस पर ऐसी समस्या न हो, इसके लिए पुलिस प्रशासन ने रूट प्लान जारी कर दिया है। जिसमें शुक्रवार से रविवार तीन दिन तक हल्द्वानी में भी रूट डायर्वजन रहेगा। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।

✅✅रूट डायर्वजन

🔴रामपुर रोड से आने वाले समस्त यात्री वाहन शीतल होटल तिराहा से तीन पानी के रास्ते गौला बाईपास वाया नारीमन चौराहा नैनीताल, भीमताल, भवाली, अल्मोड़ा को भेजे जाएंगे।

🔵बरेली रोड से आने वाले समस्त यात्री वाहन तीनपानी से गौला बाईपास के रास्ते नारीमन होते हुये नैनीताल तथा भीमताल-भवाली से अल्मोड़ा को निकाले जाएंगे।

✅✅नैनीताल में वाहनों का दबाव होने पर यह रहेगी व्यवस्था

🔵रामपुर रोड से आने वाले वाहन पंचायत घर तिराहा से आरटीओ रोड वाया हनुमान मंदिर होते हुए कालाढुंगी और नैनीताल को भेजे जाएंगे।

🔴बरेली रोड से आने वाले वाहन मोटाहल्दू/मोतीनगर से होते हुए जयपुर बीसा तिराहा वाया पंचायत घर तिराहा से हनुमान मंदिर होते हुये नैनीताल भेजे जाएंगे।

🔵टनकपुर, खटीमा, चोरगलिया मार्ग से आने वाले वाहन खेड़ा तिराहा से स्टेडियम मार्ग होते हुए तीनपानी- मोटाहल्दू/मोतीनगर के रास्ते गन्ना सेंटर होते हुए कालाढूंगी व नैनीताल जाएंगे।

🔴नैनीताल से आने वाले वाहन ज्यूलीकोट-काठगोदाम होते हुये अपने गंतव्यों को भेजे जाएंगे।-नौकुचिया ताल, सात ताल, भीमताल जाने वाले वाहन वाया काठगोदाम-अमृतपुर को आना-जाना करेंगे।

🔵मुक्तेश्वर, कैंची धाम जाने वाले यात्री वाया ज्यूलीकोट-भवाली मार्ग से भेजे जाएंगे।

✅✅पटवाडागर मार्ग खुला तो नैनीताल होगा वन-वे

हल्द्वानी से रूट डायवर्जन प्लान जारी होने के दौरान पुलिस ने एक बी-प्लान भी तैयार किया है। जानकारी के मुताबिक अगर प्रशासन फतेहपुर-बसानी-पटवाडागर मार्ग की शुरूआत वाहनों की आवाजाही के लिए खोल देता है तो नैनीताल जाने वाले वाहनों को इसी मार्ग से भेजा जाएगा। इस दौरान नैनीताल आवाजाही करने वालों के लिए वन-वे की व्यवस्था रहेगी। नैनीताल जाने वाले बेलबसानी मार्ग का प्रयोग करेगें और आने वाले ज्योलीकोट-काठगोदाम मार्ग से भेजे जाएंगे।

Exit mobile version