Site icon Khabribox

हल्द्वानी: स्कूटी सवार युवक के ऊपर गिरा बिजली का पोल, घायल, लोगों ने काटा हंगामा

हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां एक युवक के ऊपर बिठौरिया में विद्युत पोल गिर गया जिसकी चपेट में आकर एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

बिजली का पोल गिरने से हादसा-

जानकारी के अनुसार मुखानी थाना क्षेत्र के बिठौरिया स्थित देवकी विहार निवासी भूपेंद्र सिंह नेगी बुधवार की दोपहर अपने बच्चों को लेने के लिए स्कूल जा रहे थे। इसी दौरान काठगोदाम क्षेत्र स्थित सरदार की कोठी इलाके में बिजली का पोल अचानक स्कूटी पर गिर गया। हादसे में भूपेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत गंभीर है। वहीं इस संबंध में स्थानीय लोगों के मुताबिक पोल नगर के किनारे लगे हुए हैं। गिरने वाले पोस से आगे का पोल में भी झुकाव आ चुका है। कई बार इसकी शिकायत भी की जा चुकी है लेकिन विद्युत निगम की लापरवाही के चलते यह हादसा हो गया। जिस पर स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा काटा।

Exit mobile version