हल्द्वानी से जुड़ी दु:खद खबर सामने आई है। सड़क हादसे में नेशनल चैंपियन की मौत हो गई। चैंपियन की मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।
अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर
नैनीताल के कालाढूंगी के पास जूनियर बॉक्सिंग के नेशनल चैंपियन कमोला निवासी संजय बिष्ट( 45) की सड़क हादसे में मौत हो गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार की शाम वह जब घर की ओर जा रहे थे तभी अचानक उनके पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी और घटनास्थल पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया।
बॉक्सिंग प्रतियोगिता में मणिपुर के खिलाड़ी को हराकर जीती थी चैंपियनशिप
बताते चलें कि संजय बिष्ट ने 1990 में दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित जूनियर बॉक्सिंग की प्रतियोगिता में मणिपुर के खिलाड़ी को हराकर चैंपियनशिप जीती थी। संजय के पिता भारतीय स्टेट बैंक से प्रबन्धक के पद से सेवानिवृत्त थे, जिनकी अभी कुछ समय पूर्व में मौत हुई थी।
परिवार में कोहराम
वहीं चैंपियन संजय बिष्ट की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।