Site icon Khabribox

हल्द्वानी: दीपावली पर नहीं होंगे परेशान, एटीएम से जल्दी निकाल पाएंगे नगदी

हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। हल्द्वानी में दीपावली पर्व के दृष्टिगत एटीएम से पैसे निकालने में लोगों को समस्या नहीं आएगी।

एटीएम से आसानी से निकलेगी नगदी

मिली जानकारी के अनुसार दीपावली में लोगों को नगदी की समस्या नहीं आएगी। इसके लिए बैंकों ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। त्योहार और छुट्टियों के मद्देनजर जिले के एटीएम डेढ़ सौ करोड़ रुपये से अधिक नगदी से भरे गए हैं। नैनीताल जिले में 500 से अधिक सरकारी और निजी बैंकों के सभी एटीएम में डेढ़ सौ करोड़ से अधिक धनराशि एटीएम में डाली गई है। इसके साथ ही साथ ही संबंधित बैंकों और आउटसोर्स एजेंसियों को एटीएम में कैश की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए गए हैं।

Exit mobile version