Site icon Khabribox

हल्द्वानी: उपजिलाधिकारी कोर्ट से अध्यक्ष महामंत्री को जारी हुआ नोटिस

हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान मंच के बोर्ड से असामाजिक तत्वों द्वारा संरक्षक हुकम सिंह कुंवर का नाम मिटाकर दूसरे का नाम लिखने पर अध्यक्ष महामंत्री को उपजिलाधिकारी कोर्ट से नोटिस जारी हुआ है।
       
उपजिलाधिकारी कोर्ट में दी थी अर्जी

जानकारी के अनुसार संरक्षक हुकम सिंह कुंवर ने उपजिलाधिकारी कोर्ट में अर्जी दी थी, कि उनका कार्यकाल अप्रैल 2025 तक है। जो उपनिमबंधक के रिकॉर्ड में दर्ज है। बावजूद इसके कुछ असामाजिक तत्वों ने मंच के बोर्ड से उनका नाम मिटाकर किसी दूसरे का लिख दिया है। जो गैरकानूनी है‍। कुंवर ने इसकी शिकायत कुमाऊँ आयुक्त, जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, नगर मजिस्ट्रेट, उपजिलाधिकारी , उपनिबंधक कार्यालय को की थी।

नोटिस में 14 जून को उपजिलाधिकारी कोर्ट में उपस्थित होने को कहा
 

सारे रिकॉर्ड उपजिलाधिकारी कोर्ट में तलब किए गए हैं। इसकी सुनवाई 14 जून 2024 को उपजिलाधिकारी कोर्ट में होगी। अध्यक्ष महामंत्री को नोटिस जारी कर 14 जून को उपजिलाधिकारी कोर्ट में उपस्थित होने को कहा है।
     
कही यह बात

ज्ञात हो हुकम सिंह कुंवर 1982 से मंच से जुड़े है। मंच की भूमि के लिए  छात्र संघ अध्यक्ष रहते अपने साथियों के साथ जेल भी गए थे।कुंवर ने कहा मैनें हमेशा मंच में आम चुनाव कराने पारदर्शिता की बात की इसी के कारण मेरा नाम बोर्ड से मिटा दिया गया। उन्होंने कहा मेरी लड़ाई मंच की कुछ लोगों के चुंगल से छुड़ाना है,अंतिम समय तक लड़ेंगे।

Exit mobile version