Site icon Khabribox

हल्द्वानी: अब इस नाम से जाना जाएगा कटघरिया चौराहा, नगर निगम मेयर ने किया उद्घाटन

हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। हल्द्वानी नगर निगम के मेयर गजराज बिष्ट ने शुक्रवार को फिर निगम की सीमा पर स्थित मुख्य मोटर मार्ग पर कटघरिया से चंबल पुल तक जाने वाले चौक और इस मार्ग का नाम बदल दिया है।

रखा यह नाम

उन्होंने इस नाम को बदलकर श्री 1008 बाबा हैड़ाखान चौक और मार्ग कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शुक्रवार को मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने श्री 1008 बाबा हैड़ाखान जी की स्मृति में कठघरिया चौराहे का नाम श्री 1008 बाबा हैड़ाखान चौक और कठघरिया मंदिर से चंबल पुल मार्ग का नाम श्री 1008 बाबा हैड़ाखान मार्ग रखा और इस नाम से उद्घाटन किया।

रहें मौजूद

इस मौके पर बाबा हैड़ाखान मंदिर समिति अध्यक्ष खुशाल पंत,भाजपा जिला महामंत्री नवीन भट्ट, मंडल महामंत्री चन्द्रप्रकाश, पार्षद मनोज भट्ट, मनोज जोशी, जिला मंत्री कमल किशन पाण्डेय, प्रमोद बोरा, प्रदेश मंत्री युवा मोर्चा विपिन पाण्डेय, दिनेश सुयाल, भुवन सुयाल, भुवन भट्ट, बालम देवका, धनश्याम सुयाल आदि लोग मौजूद रहे।

Exit mobile version