Site icon Khabribox

हल्द्वानी: SSP के निर्देश पर नैनीताल रोड में खड़े पुलिस के 04 थाना प्रभारियों के सरकारी वाहनों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही

हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। हल्द्वानी में बीते कल मंगलवार को प्रहलाद नारायण मीणा, एसएसपी नैनीताल द्वारा हल्द्वानी शहर में कोतवाली के सामने नैनीताल रोड में नो पार्किंग जोन में खड़े पुलिस के वाहनों के चालान करने के नितिन लोहनी सीओ हल्द्वानी को निर्देश दिए गए।

चालानी कार्यवाही

जिस आदेश पर सीओ सिटी हल्द्वानी द्वारा 04 थाना प्रभारियों के सरकारी वाहनों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही की गई। एसएसपी नैनीताल ने  हिदायत देते हुए कहा कि यातायात नियम जनता और पुलिस के लिए समान हैं, भविष्य में यदि किसी भी पुलिस कर्मी द्वारा इस प्रकार से यातायात नियमों का उल्लंघन किया जाता है तो संबंधित के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही भी अमल में लाई जायेगी।

Exit mobile version