Site icon Khabribox

हल्द्वानी: कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत के आदेश पर नगर मजिस्ट्रेट करेंगे पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान मंच की जांच


      
हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान मंच के संरक्षक एडवोकेट  हुकम सिंह कुंवर की शिकायत पर कुमाऊँ आयुक्त दीपक रावत ने नगर मजिस्ट्रेट ए पी बाजपेई को जांच के आदेश दिए थे। इसी क्रम में नगर मजिस्ट्रेट ए पी बाजपेई ने पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान मंच के अध्यक्ष महामंत्री को 6 जुलाई 2024 को 11 बजे अपने कार्यालय में तलब किया है।
   
लंबे समय से मंच में आम चुनाव कराने व पारदर्शिता के लिए आवाज उठा रहे हुकम सिंह कुंवर

ज्ञात हो पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान मंच के संरक्षक हुकम सिंह कुंवर लंबे समय से मंच में आम चुनाव कराने व पारदर्शिता के लिए आवाज उठा रहे हैं। कुंवर 1982 में छात्र संघ उपाध्यक्ष रहते अपने साथियों के साथ जेल गए थे। कुंवर को मंच में काबिज एक गिरोह बेइज्जत करने में तुला पड़ा है।
    
जांच के साथ साथ आम चुनाव की मांग

कुंवर ने मुख्यमंत्री, आयुक्त कुमाऊं,जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, नगर मजिस्ट्रेट, उपजिलाधिकारी, उपनिबंधक से पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान मंच की जांच के साथ साथ आम चुनाव की मांग की है।

Exit mobile version