Site icon Khabribox

हल्द्वानी: होली के चलते इन अस्पतालों में बंद रहीं ओपीडी, सोमवार को खुलेगी

हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। होली के चलते निजी अस्पतालों और बेस अस्पताल में शनिवार को ओपीडी पूरी तरह बंद रही।

होली अवकाश पर ओपीडी बंद रही

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सोबन सिंह जीना बेस अस्पताल, राजकीय महिला अस्पताल और राजकीय आयुष अस्पताल में गुरुवार और शुक्रवार को ओपीडी बंद रही। वहीं शनिवार को भी होली का अवकाश होने से ओपीडी बंद रही। एसटीएच में शुक्रवार को पूरे दिन ओपीडी बंद रही। शनिवार को आधे दिन ओपीडी खुली रही। रविवार को भी पूरे दिन ओपीडी बंद रहेगी। सोमवार से सभी अस्पतालों में नियमित ओपीडी खुलेगी।

Exit mobile version