Site icon Khabribox

हल्द्वानी: अंगदान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन, नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बताया अंगदान का महत्व

हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। हल्द्वानी में गिरिजा बुटीक एवं महिला विकास संस्था द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

15 बच्चों को किया गया सम्मानित

मिली जानकारी के अनुसार यहां गुरुवार को मुखानी स्थित एनएस टेक्नोलॉजी संस्थान में अंगदान जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें छात्रों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से अंगदान के महत्व को समझाया। साथ ही नैनीताल नाबार्ड डीडीएम मुकेश बेलवाल ने मरणोपरांत अंगदान हेतु युवाओं को प्रेरित किया। साथ ही इस कार्यक्रम में मेडल व सर्टिफिकेट के माध्यम से 15 बच्चों को सम्मानित किया गया।

Exit mobile version